मंगलवार, 15 जून 2021

मेवाती नस्ल की गाय (MEWATI COW)


मेवाती नस्ल की गाय (MEWATI COW)

मेवाती गाय 
● मेवाती नस्ल मेवात क्षेत्र में पायी जाती है। ये पशु राजस्थान के भरतपुर जिले, पश्चिम उत्तर प्रदेश के मथुरा और हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गाँव जिलों में पाये जाते हैं। 
● इस प्रजाति को 'कोसी' के नाम से भी जानते हैं। मेवाती नस्ल लगभग हरियाणा नस्ल के समान ही होती हैं।
मेवाती पशु की गर्दन सामान्यतः सफेद, कंधे से लेकर लगभग १/४ भाग गहरे रंग होता है। 
● इनका चेहरा लम्बा व पतला होता है। आँखें उभरी और काले रंग के घेरे से घिरी हुई होती है। 
● इसका थूथन चौड़ा और नुकीला होता है। ऊपरी होंठ मोटा और लटका और नाक का ऊपरी भाग सिकुड़ा प्रतीत होता है। 
● कान लटका हुआ लेकिन लम्बा नहीं होता है। गले के नीचे लटकी हुई झालर ज्यादा ढीली नहीं होती है। शरीर की खाल ढीली लेकिन लटकी हुई नहीं होती है। 
● पूंछ लम्बी, सख्त तथा लगभग ऐड़ी तक होती है। गाय के थन पूर्ण विकसित होते हैं। 
● मेवाती बैल शक्तिशाली और खेती में जोतने एवं परिवहन के लिये उपयोगी होते है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव