गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

Bhajanlal Sharma CM of Rajasthan :राजस्थान के होने वाले नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


Bhajanlal Sharma CM of Rajasthan :राजस्थान के होने वाले नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और राजस्थान में भाजपा के महामंत्री हैं। बता दें कि राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। राजस्थान में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
राजस्थान के होने वाले नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं, जबकि पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से टिकट दिया था। भजनलाल शर्मा के पिता का नाम कृष्ण स्वरूप शर्मा हैं। भजनलाल शर्मा की उम्र 56 साल है।

भजन लाल के परिवार में कौन-कौन है?

भजन लाल के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। उनके पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा और माता का नाम गोमती देवी है। उनकी पत्नी का नाम गीता शर्मा है। बड़े बेटे का नाम अभिषेक शर्मा और छोटे बेटे का नाम कुनाल शर्मा है। भजन लाल के बड़े बेटे अभिषेक शर्मा पढ़ाई करते हैं और प्राइवेट बिजनेस करते हैं। वहीं उनके छोटे बेटे कुनाल शर्मा डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 

भजनलाल शर्मा पहली बार बने विधायक: 

भजन लाल शर्मा ने चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया। 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक (विधान सभा के सदस्य) के रूप में चुना गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया।खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं।

बता दें कि भजनलाल शर्मा संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। साथ ही पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ हैं। भजनलाल शर्मा सामान्य वर्ग से आते हैं। भजनलाल शर्मा राजस्थान में पार्टी के महामंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।राजनीति में शर्मा का प्रवेश 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हुआ था। उन्होंने जमीनी स्तर से काम करना शुरू किया और पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को जल्द ही पार्टी ने पहचान लिया और उन्हें 2023 में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।

भजनलाल शर्मा ने मास्टर्स डिग्री तक की पढ़ाई की है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव