मंगलवार, 1 सितंबर 2020

भटनेर का किला हनुमानगढ़ (BHATNER FORT HANUMANGARH RAJASTHAN)


भटनेर का किला हनुमानगढ़ (BHATNER FORT HANUMANGARH RAJASTHAN)

उत्तरी सीमा का प्रहरी

▶ घग्गर नदी के मुहाने पर हनुमानगढ़ में अवस्थित भटनेर का किला मरुस्थल से  घिरा होने के कार धान्वन दुर्ग  की श्रेणी में रखा जाता है दिल्ली मुल्तान मार्ग पर स्थित होने के कारण इसका सामरिक महत्व था |

▶ जनश्रुति के अनुसार इस किले का निर्माण भाटी राजा भूपत ने तीसरी शताब्दी में   करवाया था| यह किला 52 बीघा भूमि में विस्तृत है |इसमें 52 विशाल  बुर्जे हैं |किले का निर्माण पकि हुई ईटो और चुने से हुआ है | 

▶ बीकानेर के महाराजा सूरत सिंह द्वारा 1805 ईस्वी में मंगलवार के दिन इस किले पर अधिकार किए जाने के कारण भटनेर का नाम हनुमानगढ़  रख दिया गया|और किले में हनुमान जी का एक मंदिर का निर्माण करवाया |

▶ महमूद गजनवी ने 1001 ईस्वी में भटनेर पर अधिकार कर लिया था |बलबन के शासनकाल में शेर खान यहां का हाकिम  था जिसने यहीं से मंगोल आक्रमणकारियों का सफलतापूर्वक प्रतिरोध किया शेरखान कि कब्र आज भी किले के भीतर विद्यमान है| 

▶ 1398 ईसवी में तैमूर ने भटनेर पर आक्रमण कर लूटमार मचाइ| 1527ई में पहली बार राव जैतसी ने किले पर राठौर आधिपत्य स्थापित किया | हुमायूं के भाई कामरान के आक्रमण के समय राव खेतसी ने  दुर्ग की रक्षा बड़े वीरता से की और वीर गति को प्राप्त हुए |

▶ 1549ई में भटनेर पर राठौड ठाकुरसी ने अधिकार कर लिया| 1570 ईस्वी में अकबर ने भटनेर पर अधिकार कर लिया | लेकिन ठाकुरसी  के पुत्र बाघा की सेवा से प्रसन्न होकर भटनेर  उसको सौंप दिया तत्पश्चात यह किला बीकानेर के शासकों के अधिकार में रहा |भटनेर को लेकर भाटियो  और जोहीयो  के मध्य संघर्ष चला और किले के स्वामित्व में परिवर्तन होता रहा |अंततः 1805 ईस्वी मैं यहां बीकानेर के आधिपत्य में चला गया |

▶ भटनेर को उत्तरी सीमा का प्रहरी भी कहा जाता है

Share:

1 टिप्पणी:

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव