सोमवार, 10 अगस्त 2020

भारत का स्थिति एवं विस्तार (Status and Expansion OF India)


भारत का स्थिति एवं  विस्तार (Status and Expansion OF India)

भारत का स्थिति एवं  विस्तार

▶ भारत पूर्णता उत्तरी गोलार्ध में दक्षिण एशिया के मध्य स्थित है भौगोलिक दृष्टि से भारत भूमध्य रेखा के उत्तर में 8 डिग्री 4 मिनट से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 68 डिग्री 7 मिनट से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है| 

▶ भारत भूमि से दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार दीप समूह 6 डिग्री 4 मिनट उत्तरी अक्षांश से 14 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 92 डिग्री पूर्वी देशांतर से 94 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है|

▶ भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट(ग्रेट निकोबार द्वीप में) तथा भारतीय मुख्य भूमि के  दक्षिणी छोर में लगभग 2 डिग्री अक्षांश का अंतर है| इसी प्रकार अरब सागर में स्थित लक्ष्यदीप समूह 8 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 12 डिग्री 3 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 71 डिग्री से 73 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है| 

▶कर्क रेखा देश के मध्य से होकर गुजरती है| 82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर मध्य भारत में इलाहाबाद के निकट से होकर गुजरती है| जिसको देश के प्रामाणिक समय का आधार माना गया है| भारत का प्रामाणिक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे हैं|

▶ दक्षिण एशिया में भारत की विशिष्ट प्रायद्वीपीय स्थिति सामरिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है| प्रायद्वीप के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है। व्यापारिक मार्गों पर स्थित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय संपर्क की उत्तम सुविधा प्राप्त है । 

▶ हिंद महासागर के अनेक विश्व की महा शक्तियों के नियंत्रण की स्पर्धा के कारण हिंद महासागर का सामरिक महत्व रहा है | वायु मार्ग की दृष्टि से भारत की स्थिति विशेष महत्व की है| 

▶यहां पश्चिमी देशों से सुदूर पूर्व की ओर जाने वाले वायुयान ईंधन एवं यात्री लेते हैं तथा आपातकालीन मरम्मत भी कराई जाती है । ऐसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण प्राचीन काल से ही भारत का संपर्क तत्कालीन संपूर्ण सभ्य  विश्व से था । स्थिति के कारण आज भी भारत की स्थिति दक्षिण एशिया में सबसे महत्वपूर्ण है|

भारत का स्थिति एवं  विस्तार
भारत का स्थिति एवं  विस्तार

▶ भारत का क्षेत्रफल 32,87, 263 वर्ग किलोमीटर है । यह विश्व की कुल सतही क्षेत्रफल का 2.34% है । क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवा(रूस , कनाडा , संयुक्त राज्य अमेरिका , ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के बाद) बड़ा देश है । यह रूस रहितयूरोप महाद्वीप के बराबर है| यह कनाडा का 1 /3 , रूस का 1 / 5 भाग है । इसकी विशालता का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि यह पाकिस्तान से 4 गुना,जर्मनी से 9 गुना, नेपाल से 22 गुना और बांग्लादेश से 23 गुना बड़ा है|

Share:

1 टिप्पणी:

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव