शनिवार, 10 अक्तूबर 2015

Exam Guidance Quiz, Part-6-परीक्षा मार्गदर्शन प्रश्नोत्तरी, भाग-6


1. राजस्थान के बजट घोषणा 2013 के अन्तर्गत किस गाँव में पक्षी अभ्यारण्य स्थापित किया गया है?
(अ) फलौदी (जिला- जोधपुर)
(ब) बड़ोपल (जिला- हनुमानगढ़)
(स) बाघेरी (जिला- राजसमन्द)
(द) जमवारामगढ़ (जिला- जयपुर)
उत्तर- ब
2. राजस्थान के किस वन्यजीव क्षेत्र को एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली कहा जाता है?
(अ) केवलादेव घना पक्षी विहार, भरतपुर
(ब) सोरसन, बारां
(स) संवत्सर-कोटसर, बीकानेर
(द) धवा डोली, जोधपुर
उत्तर- अ
3. राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक वन्य जीव अभयारण्य है?
(अ) राजसमन्द
(ब) हनुमानगढ़
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
उत्तर- स
4. राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावन के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध दो आखेट निषिद्ध क्षेत्र कौन-कौनसे हैं?
(अ) धावा डोली, गुढा विश्नोई (जोधपुर)
(ब) कुंवालजी (सवाईमाधोपुर),
सोंखलिया (अजमेर)
(स) गुढा विश्नोई (जोधपुर), सोरसन
(बारां)
(द) सोरसन (बारां), सोंखलिया (अजमेर)
उत्तर- द
5. राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक आखेट निषिद्ध क्षेत्र है?
(अ) जोधपुर
(ब) प्रतापगढ़
(स) उदयपुर
(द) जयपुर
उत्तर- अ
6. राजस्थान का सबसे बड़ा आखेट निषिद्ध क्षेत्र कौनसा है?
(अ) सोरसन (बारां)
(ब) संवत्सर-कोटसर (बीकानेर)
(स) गुढा विश्नोई (जोधपुर)
(द) सोंखलिया (अजमेर)
उत्तर- ब
7. राजस्थान का सबसे छोटा आखेट निषिद्ध क्षेत्र कौनसा है?
(अ) सोरसन (बारां)
(ब) धोरीमन्ना - बाड़मेर
(स) गुढा विश्नोई (जोधपुर)
(द) सैथल सागर - दौसा
उत्तर- द
8. राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1 नवम्बर 1980 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था-
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) मरू राष्ट्रीय उद्यान
(स) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर- स
9. राजस्थान का द्वितीय राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1981 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था-
(अ) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(ब) मरू राष्ट्रीय उद्यान
(स) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(द) केवलादेव घना
उत्तर- द
10. राजस्थान का 1985 में विश्व धरोहर के रूप में घोषित अभयारण्य है -
(अ) केवलादेव घना पक्षी विहार
(ब) मरू राष्ट्रीय उद्यान
(स) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(द) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- अ
11. राजस्थान का सन 1974 में घोषित प्रथम बाघ परियोजना क्षेत्र कौनसा है?
(अ) रामगढ वन विहार
(ब) ताल-छापर उद्यान
(स) रणथंभौर
(द) सरिस्का
उत्तर- स
12. राजस्थान का सन 1978 में घोषित द्वितीय बाघ परियोजना क्षेत्र कौनसा है?
(अ) रामगढ वन विहार
(ब) ताल-छापर उद्यान
(स) रणथंभौर
(द) सरिस्का
उत्तर- द
13. राजस्थान का कौनसा अभयारण्य राष्ट्रीय उद्यान नहीं है?
(अ) मरू उद्यान
(ब) ताल-छापर उद्यान
(स) रणथंभौर
(द) सरिस्का
उत्तर- ब
14. साथीन व ढेंचू आखेट (शिकार) निषिद्ध क्षेत्र किस जिले में है?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) जैसलमेर
(द) जयपुर
उत्तर- अ
15. आकल वुड फॉसिल पार्क (आकल जीवाश्म क्षेत्र) किस जिले में स्थित है?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) जैसलमेर
(द) जयपुर
उत्तर- स
16. टाईगर प्रोजेक्ट में शामिल भारत की सबसे छोटी बाघ परियोजना है -
(अ) गिर (गुजरात)
(ब) कान्हा किसली (म. प्र.)
(स) रणथंभौर (राजस्थान)
(द) सरिस्का (राजस्थान)
उत्तर- स
17. किसे भारत में बाघ परियोजना के जनक माना जाता है?
(अ) कैलाश सांखला को
(ब) डॉ. सालिम अली को
(स) कैलाश विजय को
(द) राजेंद्र सिंह को
उत्तर- अ
18. सीतामाता अभयारण्य किन दो जिलों में विस्तृत है?
(अ) चितौडगढ़ व राजसमन्द
(ब) प्रतापगढ व उदयपुर
(स) प्रतापगढ व चितौडगढ़
(द) चितौडगढ़ व बाँसवाड़ा
उत्तर- ब
19. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 राजस्थान में किस वर्ष लागू हुआ?
(अ) 1972 को
(ब) 1973 को
(स) 1974 को
(द) 1976 को
उत्तर- ब
20. सीतामाता अभयारण्य का अधिकांश क्षेत्र किस जिले में आता है?
(अ) राजसमन्द
(ब) उदयपुर
(स) प्रतापगढ
(द) बाँसवाड़ा
उत्तर- स
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया अपना कमेंट एवं आवश्यक सुझाव यहाँ देवें।धन्यवाद

SEARCH MORE HERE

Labels

राजस्थान ज्ञान भंडार (Rajasthan General Knowledge Store)

PLEASE ENTER YOUR EMAIL FOR LATEST UPDATES

इस ब्लॉग की नई पोस्टें अपने ईमेल में प्राप्त करने हेतु अपना ईमेल पता नीचे भरें:

पता भरने के बाद आपके ईमेल मे प्राप्त लिंक से इसे वेरिफाई अवश्य करे।

ब्लॉग आर्काइव